टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा लालपुर एनएसएस के सदस्यों ने अपने शिक्षकों के लिए सम्मान करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया। एनएसएस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में सदस्यों के द्वारा प्रभारी डॉ प्रणव कुमार को सम्मानित किया डॉ कुमार ने ऊर्जावान छात्रों को अपने आशीर्वाद देते हुए शिक्षक को विद्यार्थियों को अपने गुरु और माता पिता के प्रति सम्मान करते रहने को ही बेहतर शिष्य बताया।
डॉ जी पी मिश्रा डॉ अमृता प्रियम, डॉ आशुतोष मिश्र, मनोज कुमार गिरी, डॉ अनीस हैदर डॉ अमर कुमार, उमेश प्रसाद, शोमित्रो चक्रवर्ती ने भी अपने संबोधन में छात्र और शिक्षकों के ज्ञान के सेतु का नाम आशीर्वाद दिया।
संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने छात्र और छात्राओं को बताया की आज का दिन ही नहीं प्रत्येक दिन हम साथ मिलकर एक दूसरे को समझने और वैचारिक मतभेदो को दूर करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहने की आवश्यकता को समझने की जरूरत है। आज के कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र और छात्रा ने भाग लिया।