Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

गिरिडीह में बनेगा को-एड इंजीनियरिंग कॉलेज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह में बनेगा को-एड इंजीनियरिंग कॉलेज
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने दी स्वीकृति

टीम एबीएन, रांची। गिरिडीह में अभियंता कॉलेज के निर्माण को लेकर बीते बुधवार की देर शाम न्यू समाहरणालय में महत्पूर्ण बैठक हुई। बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान बैठक में चर्चा के दौरान कहा गया कि राज्य सरकार ने अभियंता कॉलेज निर्माण को स्वीकृति दी है। 

बैठक में कहा गया कि तीन सौ 60 छात्रों के साथ कॉलेज का निर्माण शुरू किया जाएगा। जबकि हर सत्र में बारह सौ छात्रों के कोर्स पूरा होने की बात कही गयी। बैठक में कहा गया कि पचंबा के जरीडीह मौजा में शुरू किया जायेगा, जिसमें बॉयज और गर्ल्स दोनों छात्रों की सुविधा उपलब्ध होगी। 

बैठक में कहा गया कि मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल के कोर्स पूरे कराये जायेंगे। गांडेय विधायक कल्पना और सदर विधायक सोनू ने कहा कि कॉलेज में फैकल्टी की सही व्यवस्था रहेगी और अत्याधुनिक क्लॉस रुम होंगे। प्रयास होगा कि अभियंता का कोर्स करने वाले छात्रों को गिरिडीह से बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़े। वहीं, इससे पहले डीसी ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का स्वागत बुके देकर किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,997