Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

नाटा 2021 : योग्यता-पात्रता नियम बदले

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नाटा 2021 : योग्यता-पात्रता नियम बदले
विज्ञापन
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर, नई दिल्ली यानी वास्तुकला परिषद, नई दिल्ली द्वारा नाटा यानी नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) परीक्षा के पहले चरण के लिए आवेदन की आखिरी तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब एक अप्रैल, 2021 तक आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नाटा परीक्षा के पात्रता एवं योग्यता नियमों में बदलाव भी किया है। इस बदलाव के साथ ही नई छूट देने का एलान किया है। बता दें कि नाटा (NATA) देश के प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए पात्रता परीक्षा है। हालांकि, आर्किटेक्चर शिक्षा संस्थानों में जेईई यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जरिये भी दाखिला मिल जाता है। लेकिन नाटा की अपनी अलग परीक्षा भी होती है। नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर, वास्तुकला के क्षेत्र में इंजीनियरिंग करने की इच्छा रखने वाले युवाओं को देश के प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर शिक्षा संस्थानों में दाखिला पाने का मौका देता है। नए नियमों को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति से बचने के लिए नाटा हेल्पडेस्क नंबर 9560707764, 9313275557 और nata.helpdesk2021@gmail.com पर ई-मेल कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए इस खबर में नाटा परीक्षा के पात्रता एवं योग्यता नियमों में बदलाव के बारे में विस्तृत जानकारी, सीधे आवेदन का लिंक और आधिकारिक अधिसूचना अगली स्लाइड में दी गई है।
विज्ञापन