राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि
टीम एबीएन, रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा का 70वां स्थापना दिवस 14 और 15 जुलाई को धूमधाम से मनाया जायेगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल और बीआईटी मेसरा के चांसलर सीपी राधाकृष्णन शिरकत करेंगे।
उद्घाटन सत्र में सम्मानित अतिथि के रूप में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के निदेशक प्रोफेसर डॉ सुकुमार मिश्रा उपस्थित रहेंगे। एलुमनी और इंटरनेशनल रिलेशन की डीन प्रो डॉ श्रद्धा शिवानी, एलुमनी और इंटरनेशनल रिलेशन के एसोसिएट डीन डॉ विशाल शाह और मीडिया सेल के को-ऑर्डिनेटर मृणाल पाठक ने शुक्रवार को बीआईटी लालपुर के एक्सटेंशन सेंटर में ये जानकारी दी।
बीआईटी मेसरा के 70वें स्थापना दिवस पर उद्घाटन सत्र में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष सीके बिड़ला, बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रोफेसर डॉ इंद्रनील मन्ना, रजिस्ट्रार प्रोफेसर डॉ संदीप दत्ता और पूर्व छात्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की डीन प्रोफेसर डॉ श्रद्धा शिवानी शामिल होंगे। वे संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं पर प्रकाश डालेंगे।