Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

12 को 1500 पीजीटी शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
12 को 1500 पीजीटी शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन 12 जुलाई को 1500 पीजीटी शिक्षकों को देंगे तोहफा, सौंपेंगे नियुक्ति पत्र 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 12 जुलाई को 1500 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में समारोह का आयोजन किया जायेगा। दोपहर 12:30 बजे से आयोजित कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। पहले यह कार्यक्रम तीन जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। 

तत्कालीन सीएम चंपाई सोरेन ने नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन पीजीटी (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का तोहफा देंगे। मौके पर वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम शिरकत करेंगे। 

तीन जुलाई को रांची के प्रभात तारा मैदान में तत्कालीन सीएम चंपाई सोरेन द्वारा 1500 प्लस टू शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था, लेकिन यह समारोह स्थगित कर दिया गया था। झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अपरिहार्य कारण का हवाला देते हुए इस समारोह को स्थगित कर दिया था। 

झारखंड में 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी। पहले चरण में करीब 1000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था। दूसरे चरण में तीन जुलाई को 1500 पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाना था, लेकिन पूरी तैयारी के बावजूद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद अब 12 जुलाई को पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन