Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

योग दिवस पर बीआइटी लालपुर में पौधरोपण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
योग दिवस पर बीआइटी लालपुर में पौधरोपण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बी आई टी मेसरा के लालपुर केंद्र में योग के साथ वृक्षारोपण का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर करंज, नीम के पौधे लगाये गये। वृक्षारोपण करते हुए केंद्र की निदेशक और डीन युजी डॉ संजय कुमार झा उपस्थित रहे। 

वृक्षारोपण करते हुए निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने योग दिवस पर इस प्रकार से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना एक बेहतर सोच है। हम आज के बदलते मौसम के लिए जितना ज्यादा हो सके, क्षेत्र को हरा भरा रखना होगा। 

डीन डॉ संजय झा ने कहा वृक्ष और योग दोनो मनुष्य के लिए बहुत जरूरी है। दोनों ही मनुष्य के स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है। एक मनुष्य को बाहरी ऊर्जा देता है तो दूसरा आंतरिक ऊर्जा प्रदान करता है इसलिए एक सच्चा योग पौधरोपण ही है। 

बी आई टी लालपुर के सहायक कुलसचिव मनोज कुमार गिरि ने कहा कि शहर के बीच इस प्रांगण को हरा भरा रखने के लिए और पेड़ पौधे लगाने और उससे संरक्षण के लिए संस्थान इस प्रकार के और आयोजन करेगा। आज के इस आयोजन में मनोज कुमार, राणा मिश्रा सहित संस्थान के शिक्षक और कर्मचारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,094