सीआरसी रांची से विशेष शिक्षा में अपने करियर को नयी ऊंचाइयों पर ले जायें
टीम एबीएन, रांची। कॉम्पोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) रांची, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा में डिप्लोमा (डीएड एसई-आईडीडी) पाठ्यक्रम के लिए शैक्षणिक वर्ष 2024-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। यह पाठ्यक्रम आरसीआई (रीहैबिलिटेशन काउंसिल आॅफ इंडिया) से मान्यता प्राप्त है।
- नामांकन की अंतिम तिथि 14 जून 2024 है।
- दोनों वर्षों के लिए कुल शुल्क 35,250 रुपये है परंतु यह पाठ्यक्रम विकलांग व्यक्तियों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क है।
- योग्यता : आवेदकों का 10+2 परीक्षा में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- झारखंड का एकमात्र सरकारी संस्थान : सीआरसी.रांची झारखंड का एकमात्र सरकारी संस्थान है जो इस प्रकार के विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम की पेशकश करता है।
- सीआरसी रांची में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें फिजियोथेरेपी, आक्यूपेशनल थेरेपी, विशेष शिक्षा, प्रारंभिक पहचान और हस्तक्षेप, प्रोस्थेसिस और आर्थोसिस, स्पीच और हियरिंग थेरेपी शामिल हैं।
- विकलांग व्यक्तियों के लिए सभी सेवाएं नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए, निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें : रिहेबिलिटेशन आॅफिसर (8987632707), असिस्टेंट प्रोफेसर स्पेशल एजुकेशन (9453664736) और मुकेश (7631035667)।