Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, रांची का परिणाम शत प्रतिशत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, रांची का परिणाम शत प्रतिशत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। 15 फरवरी 2024 से 13 मार्च 2024 तक सीबीएसई बोर्ड द्वारा लिए गए परीक्षा का रिजल्ट दो महीने बाद जारी कर दिया गया है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद रांची के हरमू रोड स्थित एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के शानदार रिजल्ट के कारण छात्रों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।  

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं में  नव्या सिंह ने 93.2% लाकर प्रथम स्थान, सुहानी कुमारी  92.4% लाकर द्वितीय स्थान व आरती कुमारी 90% और नेहा बनर्जी 90% लाकर तृतीय स्थान पर रही, और प्लस टू के विज्ञान संकाय में माही गुप्ता ने 90% लाकर प्रथम स्थान, अनीश कुमार 85.2% लाकर द्वितीय स्थान व आयुष कुमार 82.2% लाकर तृतीय स्थान  प्राप्त किया और वाणिज्य संकाय में  लक्ष्मी कुमारी ने 86.2% लाकर  प्रथम स्थान, रितिका कुमारी 80% लाकर द्वितीय स्थान व नंदिता  कुमारी 72% लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

बच्चों ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों ने जो भी सिखाया था उसे उन्होंने बेहतर तरीके से सीखा और परीक्षा में इसका परिणाम भी देखने को मिला। स्कूल के प्राचार्य शादान आलम ने कहा कि बच्चों को पढ़ाने के पीछे यह मंशा होती है कि बच्चों को बेहतर और बेसिक नॉलेज दिया जाये ताकि बेसिक नॉलेज के आधार पर बड़े से बड़े सवाल को वह अपने स्तर से हल कर सके।

इसी सोच के साथ स्कूल के शिक्षक लगातार मेहनत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में  स्कूल के छात्र और बेहतर रिजल्ट  करेंगे। निदेशक कुणाल कश्यप ने बताया कि ये सभी शिक्षको और बच्चों के मेहनत का परिणाम है और अभी स्कूल के 11वीं में नामांकन जारी है, छात्र अपना नामांकन करा सकते हैं। उक्त जानकारी एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य शादान आलम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन