टीम एबीएन, रांची। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा मारवाड़ी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह 9 जून 2024 दिन रविवार को स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ मे होगा।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि 9 जून के समारोह मे जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 85% या उससे ऊपर अंक प्राप्त किया हो या प्रोफेशनल डिग्री हासिल की हो उन्हें प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए विकास अग्रवाल एवं विशाल पाड़िया को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। उन्होंने सभी समाज बंधुओ से अनुरोध कि जिनके संज्ञान में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों की जानकारी है वे संयोजक को व्हाट्सएप नंबर पर उनका अंक पत्र एवं एक फोटो प्रेषित करें ताकि हम उन्हें सम्मानित कर गौरवान्वित कर सके। मो. नंबर- 8797942294,9334425505 है।