टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ एवं श्री अरबिंदो योगा एंड नॉलेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 9 अप्रैल से 29 अप्रैल 2024 तक 30 घंटों का वैल्यू एडेड आनलाइन योगा एंड मेडिटेशन सर्टिफिकेट कोर्स का समापन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एवं कार्यक्रम समन्वयक सौरभ शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में श्री अरबिंदो योगा एंड नॉलेज फाउंडेशन की संस्थापक डॉ इंद्राणी एवं निदेशक डॉ किरण बाला पटेल ने कार्यक्रम में जुड़े सभी प्रतिभागियों सराहना की।
उन्होंने अपने संबोधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास के लिए सहायक होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस योगा एवं मेडिटेशन कोर्स के द्वारा सभी प्रशिक्षुओं ने योगा एवं मेडिटेशन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की है।
इस कोर्स का सभी प्रशिक्षुओं को भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योग एवं मेडिटेशन हम सभी के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में इसको अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या डा मृदुला भगत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक सौरभ शर्मा ने किया।
इसके पश्चात बीएड सत्र 2023-25 के प्रशिक्षु सोनाली कुमारी, सोनू पंडित एवं सुनील कुमार वर्मा के द्वारा रिपोर्ट प्रेजेंटेशन किया गया। इसी क्रम में प्रशिक्षु शिफा नूरी, रिंकी कुमारी एवं पूनम कुमारी ने अपने अनुभव साझा किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ प्रेम लाल पटेल (अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सक) बैचलर आफ नैचुरोथेरेपी एंड योग विज्ञान, रायपुर, छत्तीसगढ़ ने कहा कि योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। योग एवं मेडिटेशन सभी को अपने जीवन में अवश्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में बीएड सत्र 2023-2025 के प्रशिक्षु अंगुरी खातून, दिलीप साव, इफ्तेकार अंसारी, लक्ष्मण कुमार, महिमा बग्गा, मुकेश दास, राखी कुमारी, रिंकी कुमारी, पुनम कुमारी, नूतन कुमारी, शीतल मोदी, विनीता कुमारी, मो सम्मीउल्ला,राहुल कुमार, सागर कुमार, सीमा जोजो, राहुल मोदी, रेणु कुमारी, सोहित गुप्ता, शीतल कुमारी, गुलाब कुमार, सूरज कुमार, विकास कुमार, सीमा कुमारी वर्मा, सदाकत अंसारी, पुष्पा कुमारी, जितिन कुमार, विनीता बरनवाल, उमा कुमारी राहुल कुमार आदि एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ मनीष कुमार पासवान, मनीष कुमार सिन्हा आदि एवं प्रोजेक्ट निदेशक भूमिका दांगे, फाउंडेशन की सदस्य रुचि एवं बतौर तकनीकी सहायक मोनिका जैन उपस्थिति रही।