Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल के युग को जेईई मेंस में 99.85 परसेंटाइल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल के युग को जेईई मेंस में 99.85 परसेंटाइल
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल के 12वीं का छात्र युग बडगवे को जेईई मेंस की परीक्षा में 99.85 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। बता दे कि  युग बड़गवे ने कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक सेक्रेड हार्ट स्कूल का नियमित छात्र है। उसने इसी वर्ष कक्षा बारहवीं का परीक्षा भी दिया है। उसने कक्षा दसवीं में 97.8  प्रतिशत मार्क्स लेकर जिले में टॉप किया था। युग बचपन से पढ़ने में कुशाग्र बुद्धि का छात्र रहा है।

इसकी सफलता पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने बधाई दी और कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्रों ने हर परीक्षा में अपनी उपस्थिति का एहसास कराया है। इस विद्यालय में बच्चों के चतुर्दिक विकास पर जोर दिया जाता है। गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चों के अंदर छिपी हर प्रकार की प्रतिभा में निखार ला रही है। 

प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्कूल के लगभग छ: छात्रों ने आई आई टी - जे ई ई 2024 मेन के फाइनल में बाजी मारी है जिसमें युग बरगवे, दिव्या कुमारी, शुभम कुमार, शशिकांत मोदी, पियूष कुमार, सुहानी कुमारी, रोहित कुमार वर्मा, शुभम कुमार पांडेय का नाम प्रमुख है जिसमे युग बरगवे में 99. 85 परसेंटाइल लेकर जिले में टॉप किया और राज्य टॉप 5 में अपना स्थान बरकरार रखा। सभी छात्रों एवं उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनायें दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

दूसरी ओर युग बरगवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह आईआईटी करना चाहता है और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता, विद्यालय, शहर और जिला का मन बढ़ाना चाहता है। 

युग ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और समय-समय पर मिलने वाले विद्यालय के सहयोग को दी है। उसने  इस सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधक प्रमोद कुमार, प्राचार्य  प्रमोद शर्मा, सभी शिक्षक गण के साथ साथ पिता गोपाल कृष्ण बड़गवे और माता सुजाता देवी बडगवे को दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,299