Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

उर्सूलाइन इंटर कॉलेज रांची में एडमिशन फार्म उपलब्ध

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उर्सूलाइन इंटर कॉलेज रांची में एडमिशन फार्म उपलब्ध
विज्ञापन

एबीएन कैरियर डेस्क। जैक दसवीं का परिणाम 19 अपै्रल को प्रकाशित कर दिया गया है। उर्सूलाइन इंटर कॉलेज कामिल बुल्के पथ रांची में विज्ञान, कला और वाणिज्य में एडमिशन के लिए फार्म उपलब्ध है। फार्म का मूल्य 300 रुपये है जो स्कूल के काउंटर से सुबह नौ बजे से तीन बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। सीबीएसई और आइसीएसई दसवीं बोर्ड के परिणाम आने तक एडमिशन फार्म मिलना जारी रहेगा।  

जैक के आदेशानुसार सत्र 2024-26 में नामांकन हेतू कॉलेज में विज्ञान, कला औैर वाणिज्य के 384-384 सीट उपलब्ध है। विगत शैक्षणिक सत्र में 384 के अतिरिक्त पांच यूनिट यानी 640 और कुल 1024 तीनों संकाय में सीट उपलब्ध थी।  
अभी जैक के सभी स्थायी मान्यता प्राप्त इंटर कॉलेज के तीन संकाय में 384-384 सीटें स्वीकृत है।  

  • नामांकन पूरी तरह मेरिट के अधार पर होगा। 
  • एडमिशन फार्म प्राप्त कर लेना एडमिशन की गांरटी नहीं है।  
  • स्पष्ट है कि  प्रति संकाय मात्र 384 सीट ही स्वीकृत है। 
  • यदि जैक के नियमों में किस ी प्रकार का संशोधन किया जाता है और सीट की संख्या में वद्धि की अनुमति दी जाती है तो 
  • निकट भविष्य में छात्रगण अपनी एडमिशन को लेकर सजग रहें।  
  • सूचनाएं उर्सूलाइन इंटर कॉलेज रांची के अधिकृत वेबसाइट, कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित की जाएगी। संभव है आनलाइन भी सूचना भेजी जा सकती है।  

अतिआवश्यक सूचना  

  1. जैक के आदेश के आलोक में सीट में भारी कटौती की गयी है। अगर उक्त आदेश में कोई संसोधन होता है और स्थिति पहले जैसी एडमिशन की बने तो एडमिशन लिया जायेगा। साथ ही साथ शुल्क भी यथावत रहेगा।  
  2. लेकिन सीट की उपलब्धता अगर तीनों संकाय में 384-384 ही रहेगी तो शैक्षणिक शुल्क में वृद्धि भी की जा सकती है। परिवर्तन किया जा सकता है। 
  3. संत अन्ना इंटर कॉलेज रांची का भी फार्म कार्यालय अवधि में उपलब्ध है। फार्म तीनों संकाय कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिये उपलब्ध है। 
  4. फार्म की कीमत पांच सौ रुपये है जो कॉलेज के काउंटर पर ही उपलब्ध है। 
  5. इस सत्र में राज्य के टॉपर इंटर कॉलेज विशेषकर लड़कियों के कॉलेज सहित सभी कॉलेज के सीट कम कर दिये जाने से आम लोगों में आक्रोस है। इन टॉपर स्कूलों में राष्टीय स्तर पर सफलता पाने वाले छात्रों के लिये अवसर तैयार किये जाते थे। सीट कम किये जाने से छात्र-छात्राओं में विशेष रोष है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,038