टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वाधान में 23 अप्रैल दिन मंगलवार को अपराह्न 2:30 बजे महाराजा अग्रसेन भवन मे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि अग्रवाल समाज के युवा अग्रणी चाईबासा निवासी अमन अग्रवाल का प्रतिभा सम्मान समारोह मे सम्मानित किया जायेगा।
अमन अग्रवाल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पद पर 544 में रैंक से पास होकर समाज का मान बढ़ाया है। अमर अग्रवाल के पिता मनोज अग्रवाल एवं माता श्रीमती बबीता अग्रवाल है। एवं अमन के चाचा जी रविंद्र अग्रवाल आईएएस है। जो वर्तमान में केरल राज्य में प्रिंसिपल सेक्रेट्री फाइनेंस के पद पर कार्यरत हैं।
उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी है। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।