Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने जरूरतमंद बच्चों को सौंपी पाठ्य सामग्री

मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने जरूरतमंद बच्चों को सौंपी पाठ्य सामग्री
विज्ञापन
  • मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने रामपुर गांव के बच्चों के बीच शिक्षा संबंधित एवं खेल सामग्री का किया वितरण 

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा द्वारा चलो गांव खुशियों की और प्रकल्प के तहत रामपुर गांव के बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल और रबड़ का वितरण किया गया और सभी बच्चों के बीच कविता पाठ की प्रतियोगिता करवायी गयी। 

प्रत्येक बच्चे को कुछ-कुछ आकर्षक उपहार भी दिये गये बच्चों को ज्ञानवर्धक एवं अच्छी-अच्छी बातें भी सिखायी गयी। जैसे कि उनको हम लोगों ने बताया कि किस तरीके से अपने आप को स्वच्छ रख के वह अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। पर्यावरण की रक्षा एवं जल संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी गयी। 

इस गांव के ग्रीन गार्डन स्कूल में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल  की तरफ से बच्चों के बीच में फुटबॉल, फुटबॉल की टीशर्ट, पेंट वितरित की गयी। यह सभी बच्चे रांची जिला की फुटबॉल टीम को रिप्रेजेंट करते हैं। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे पूर्व अध्यक्ष बिना मोदी, मंजू गाडोदिया, छाया अग्रवाल, रीना सुरेखा, और प्रीति पोद्दार ने सहयोग दिया। उक्त जानकारी सम्मेलन की अध्यक्ष मधु सर्राफ और सचिव उर्मिला पाड़िया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 24,988