Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

23 जून को होंगी नीट पीजी-2024 की परीक्षा

23 जून को होंगी नीट पीजी-2024 की परीक्षा
विज्ञापन

एनएमसी ने जारी किया कार्यक्रम

एबीएन कैरियर डेस्क। देश में 23 जून को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पीजी (नीट-पीजी) की परीक्षा 23 जून को आयोजित की जायेंगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने बुधवार को परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया। 

कार्यक्रम के मुताबिक नीट-पीजी की परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की जायेगी। परीक्षा के नतीजे 15 जुलाई तक घोषित किये जायेंगे। काउंसलिंग 5 अगस्त से 15 अक्टूबर तक चलेंगी। शैक्षणिक सत्र 16 सितंबर से शुरू होंगे। परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए दाखिला लेने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2024 होगी। 

आयोग ने बताया कि नेशनल बोर्ड आफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज के साथ मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, हेल्थ साइंस के महानिदेशक और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड के साथ बैठक के बाद नीट-पीजी की परीक्षा का कार्यक्रम तय किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,760