टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन के एनएसएस यूनिट के तहत सलहान गांव में सत्र : 2023-2025 के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और रैली से ग्रामवासी को वोट का सही तरह से उपयोग करने के लिए जागरूक किया।
इस जागरूकता अभियान को एनएसएस के को-आर्डिनेटर नागेंद्र कुमार की देखरेख में सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के उप प्राचार्य रुपेश कुमार, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तरकर्मी डॉ अंजली, डॉ बिनीता, डॉ रश्मि रती, अपर्णा कुमारी मिश्रा,ममता कुमारी, सुरेश यादव, रोहित कुमार सिंह ने अपना योगदान दिया।