टीम एबीएन, रांची। आज से बीआईटी मेसरा-लालपुर सेंटर के तत्वावधान में चार दिवसीय खेल उत्सव का शुभारंभ खो-खो प्रतियोगिता से निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्जी ने फीता काटकर किया।
उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि आज के इस प्रतियोगिता के दौड़ में मानसिक रूप से फिट रहने के लिए खेलकूद में शामिल होने से ताजगी की अनुभूति होती है।
आज के मुकाबले में लड़कों की टीम लूजर ने ज्यूस को हराया। दूसरे मुकाबले में फ्रेशर ने जीता। लड़कियों के मुकाबले में काफी संघर्षपूर्ण मुकाबला दोनों टीमों के बीच चला, जिसमें टीम खट्टा टॉफी ने मैच जीत लिया। एक अन्य मुकाबले में टीम फेल्श ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।
आज के इस प्रतियोगिता के उद्घाटन में सहायक कुलसचिव मनोज कुमार गिरी, डॉ प्रणव कुमार, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ संजय कुमार, डॉ अपर्णा शुक्ला, डॉ मानशी गुप्ता, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, डॉ उमेश प्रसाद, डॉ सोमित्रो, निखिल आंनद सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।