Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

12 से होगी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा

12 से होगी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन

पहली बार होगी सीबीएससी मानकों के अनुसार होगी वार्षिक परीक्षा

राज्य शिक्षा परियोजना की निगरानी में जेसीईआरटी तैयार करेगा प्रश्नपत्र

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) से मान्यता प्राप्त राज्य में संचालित 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में 12 मार्च से नौवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षा शुरू होगी, जो 22 मार्च तक चलेंगी। 

परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। परीक्षा के दौरान छात्र मोबाइल, स्मार्ट वॉच या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा परिणामों का प्रकाशन और रिपोर्ट कार्ड का वितरण 30 मार्च तक कर दिया जायेगा। इसके बाद 1 अप्रैल 2024 से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो जायेगा।

राज्य शिक्षा परियोजना की निगरानी में जेसीईआरटी तैयार करेगा प्रश्नपत्र

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में  सीबीएससी मानकों के आधार पर वार्षिक परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए राज्य शिक्षा परियोजना (जेईपीसी)ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों, उत्कृष्ट विद्यालय प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। 

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (जेसीईअरटी) इन परीक्षाओं के प्रश्नपत्र तैयार करेंगे। इसके बाद प्रश्न पत्र सभी जिलों को उपलब्ध कराया जायेगा। परीक्षाओं के आयोजन के लिए अनुभवी स्कूल प्रबंधकों (भूतपूर्व सीबीएससी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और उप प्रधानाध्यापक) की कमिटी गठित की गयी है।

कमिटी की अनुशंसा के आधार पर सीबीएससी के मानकों के अनुरूप प्रश्नपत्र तैयार कर विद्यालय सत्र की परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,548