Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

सीएमओ से हटे विनय चौबे, बने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव

सीएमओ से हटे विनय चौबे, बने पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव
विज्ञापन

अजय सिंह बने स्वास्थ्य सचिव और चंद्रशेखर को ग्रामीण कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने प्रधान सचिव ग्रामीण कार्य विभाग के पद पदस्थापित अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया है। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव रहे विनय कुमार चौबे का तबादला करते हुए उन्हें पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। 

कृषि सचिव अबु बकर सिद्दिकी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक खान एवं भूतत्व विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। श्री सिद्दिकी खनिज विकास निगम के अध्यक्ष के भी अतिरिक्त प्रभार रहेंगे। कार्मिक सचिव प्रणीण कुमार टोप्पो अपने विभाग के साथ उद्योग विभाग के सचिव बनाये गये हैं। 

सचिव ग्रामीण विकास विभाग चंद्रशेखर को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ ग्रामीण कार्य विभाग का सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उद्योग सचिव जितेंद्र कुमार सिंह को कृषि सचिव बनाया गया है। वे खान आयुक्त के पद पर भी रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

अभी और भी बदले जायेंगे अधिकारी

झारखंड में अभी और भी शीर्ष स्तर पर अधिकारियों के बदले जाने की संभावना है। सरकार के स्तर पर इसमें तेजी से विचार चल रहा है। बड़े स्तर पर आइएएस अधिकारियों को बदला जा सकता है। 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अंदरखाने में तबादले की तैयारी चल रही है। इसमें सचिव स्तर के कई अधिकारियों को बदला जा सकता है। वहीं, कुछ जिले में भी ट्रांसफर हो सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.