Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

जूनियर हिन्दी ट्रांस्लेटर भर्ती परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जूनियर हिन्दी ट्रांस्लेटर भर्ती परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांस्लेटर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पेपर । का रिजल्ट 23 नवंबर 2023 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए पेपर 2 का आयोजन 31 दिसंबर को किया गया।  

जानें कितने अभ्यर्थी हुए सफल 

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा में कुल 296 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, सामान्य वर्ग के 150, ओबीसी के 69, ईडब्ल्यूएस के 25, एससी के 38 और एसटी के 14 उम्मीदवार शामिल हैं।  

सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये महीने तक वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य पदों पर 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।  

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
    अब मुख्य पृष्ठ पर दिख रहे SSC JHT Final Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जायेगा। 
  • इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन