टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा-लालपुर के एमबीए के प्रबंधन के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की टीम डॉ तन्मय कुमार बनर्जी, डॉ महुवा बनर्जी और ऐलिस टोप्पो के नेतृत्व में होटवार स्थित मेधा डेयरी के प्रोजेक्ट फैक्ट्री में शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस कार्यक्रम में छात्रों ने दुग्ध उत्पादन और उससे संबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही दुग्ध से बने विभिन्न वस्तुओं के बारे में जानकारी और बाजार तक पहुंच की जानकारी प्राप्त की।
इस कार्यक्रम में कंपनी के प्लांट हेड रवींद्र कुमार ने विद्यार्थियों को कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस भ्रमण कार्यक्रम में जयश्री, वर्षा, मयंक, सृजन सहित 50 छात्रों ने भाग लिया।