टीम एबीएन, रांची। हमलोगों के द्वारा स्थापित स्टूडेंट सर्किल संस्थान में अनुभवी जानकार शिक्षकों द्वारा सिविल सर्विसेज upsc jpsc की तैयारी कराई जा रही है।
विदित हो की इस संस्थान की शुरुआत 1997 में हुई थी। मैं इस संस्थान से 2006 तक नियमित जुडा रहा। झारखण्ड प्रशासनिक सेवा ज्वाइन करने के बाद भौतिक रूप से उपस्थित नहीँ रह पाया परन्तु मानसिक जुड़ाव बना रहा।
2008 में हमारे साथ पढ़ाने वाले कुछ शिक्षक दिल्ली चले गए एवं शैक्षणिक कार्य करते रहे। अन्य शिक्षकों द्वारा संस्थान कार्य करता रहा, परन्तु 2019 के बाद संस्थान के सभी शिक्षक सरकारी सेवा ज्वाइन कर लिये। कोरोना काल में संस्थान बंद रहा।
हर्ष के साथ सूचित करना है की संस्थान के पुराने अनुभवी शिक्षकगण जो दिल्ली चले गए थे पुनः वापस स्टूडेंट सर्किल ज्वाइन कर लिए हैँ। इन्होने 2003 से 2008 तक स्टूडेंट सर्किल को अपनी सेवा दी एवं संस्थान अपनी बुलंदियों पर रहा। इन्होने दिल्ली में भी upsc में कई अभ्यर्थीयों को सफलता दिलाई है।
आपसे अनुरोध है कि अगर आपके परिवार में कोई अभ्यर्थी सिविल सर्विसेज upsc jpsc IAS IPS की तैयारी कर रहा है या करना चाहता है तो उसे स्टूडेंट सर्किल कॉउंसलिंग के लिए अवश्य भेजें।