Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

गोस्सनर कॉलेज में धूमधाम से मनी वीर शहीद बुधु भगत की जयंती

गोस्सनर कॉलेज में धूमधाम से मनी वीर शहीद बुधु भगत की जयंती
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17 फरवरी को गोस्सनर कॉलेज रांची में  जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की ओर से वीर शहीद बुधु भगत की जयंती मनायी गयी। मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। 

अमर शहीद वीर बुद्ध भगत का जन्म 17 फरवरी 1792 में सिलागांई गांव में हुआ था। 13 फरवरी 1832 को शहीद हुए थे। इस अवसर पर गोस्सनर कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रोफेसर अमरदीप टोपनो ने कहा कि जिस तरह से शहीदों ने अपना जीवन समाज के लिए कुर्बान कर दिया, उसी तरह हमें भी एकजुट और संगठित होकर समाज हित में काम करने की जरूरत है। 

वीर बुधु भगत ने हमें अपने जीवन से जो सीख दी है उससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। डॉक्टर योताम कल्लू ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास को नहीं जानता वह बिखर जाता है। आज हमें अपने इतिहास को जानने की जरूरत है। 

नागपुरी विभाग के डॉक्टर कोरनेलियुस मिंज ने कहा कि बच्चों को वीर शहीदों के बारे में बताने की जरूरत है। मौके पर कुडुख के प्रोफेसर हेमंत टोप्पो ने भी वीर बुधु भगत के जीवन पर प्रकाश डाला। संथाली विभाग के प्रोफेसर फ्रांसिस मुर्मू, मुंडारी विभाग की प्रोफेसर मीना सुरीन, योग टीचर नीलांजना ने भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 13,373