Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में धूमधाम से मना 21वां वार्षिक खेलकूद समारोह

वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में धूमधाम से मना 21वां वार्षिक खेलकूद समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में 21वां वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्टर विनय जॉन प्रेसिडेंट वाईएमसीए रांची सम्मिलित हुए। 

उन्होंने ध्वजारोहण एवं मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की, एवं मार्च पास्ट की सलामी ली, स्वागत भाषण प्राचार्य मिस सुषमा रोजी टोप्पो ने दिया एवं मंच संचालन मिस डॉली चौधरी एवं पूनम कुजूर ने किया, प्रेयर मिस एलिस लुगुन ने किया। 

बच्चों ने खेलकूद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बच्चों के बीच 100 मीटर 200 मीटर 400 मी रेस, बाधा दौड़, मेंढक रेस, जयमाला रेस, रस्सी दौड़ की प्रतियोगिता हुई। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समापन भाषण उप प्राचार्य कालिस्ता सागा ने दिया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाईएमसीए रांची के महासचिव चोनहास कुजूर,सह महासचिव मनोज बागे, आदित्य सिंह गुलाम जावेद वाल्मीकि पांडे शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 22,453