टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी मेसरा में लालपुर के तत्वावधान में छात्रों के सोसायटी विजुअल एंड परफोर्मिंग आर्ट्स के द्वारा आयोजित कार्यक्रम जिसमें घरेलू उपयोग में आने वाले वस्तुओं को पुनः उपयोग में लाने के लिए निर्माण कर उसे साज सज्जा के लिए छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान रख यह कार्यक्रम आयोजित किया था।
इस कार्यक्रम के उद्घाटन करते हुए संस्थान की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित इस प्रतियोगिता में अपने को शामिल करना एक सुखद अनुभव है। इस प्रकार के कार्यक्रम को आयोजित कर सोसायटी ने संस्थान को गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम की सलाहकार के रूप में बोलते हुए डॉ अमृता प्रियम ने इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए सभी नव निर्मित वस्तुओं की तारीफ किया। छात्र गतिविधियों के संकाय प्रमुख डॉ आशुतोष मिश्रा ने बताया की यह कार्यक्रम सोसायटी की अध्यक्ष सुश्री निमिषा रवानी की तारीफ करते हुए इस योजना को पर्यावरण संरक्षण और उसको बढ़ावा के लिए बेहतरीन आयोजन बताया।
डॉ महुआ बनर्जी ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। आज के इस कार्यक्रम को दो भागों में रखा गया था- पहला मोबाइल कवर को सुसज्जित करना और कचड़े से कलाकृति बनाने की कला। जिसमें प्रथम पुरस्कार शिवांगी तिवारी, दूसरा स्थान हृषिता प्रसाद, तृतीय स्थान आस्था अग्रवाल और दीपिका खलखो ने जीता। दूसरी प्रतियोगिता में प्रथम आफरीन खातून, नेहा कुमारी, मुश्कान ने जीता।
सोसायटी की अध्यक्ष सुश्री निमिषा रवानी ने बताया कि यह पूरा आयोजन पर्यावरण संरक्षण पर आधारित रहा, इसलिए कार्यक्रम में शामिल सभी वस्तुओं का प्रयोग पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था। जिसमें शामिल होने वाले सभी सदस्यों और शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
आज के इस प्रतियोगिता में संस्थान के डॉ प्रणव कुमार, डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय, डॉ उमेश प्रसाद, सिद्धिकांत मिश्रा, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ सोमित्रो, निमिषा रवानी, मोहित कुमार, अमीषा, अनुश्री, आर्यन, अदिति सहाय, अदिति प्रिया, सहित सोसाइटी के सदस्यों ने भाग लिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राणा मिश्रा ने दी।