Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

40 साल बाद मिले कार्मेल स्कूल के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने खूब जमाया रंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
40 साल बाद मिले कार्मेल स्कूल के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने खूब जमाया रंग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। 40 साल बाद कार्मेल स्कूल सामलोंग के 1983 बैच के वर्ग 6 के पूर्ववर्ती छात्र/छात्राओं का मिलन समारोह शनिवार को हुआ। मौके पर सभी उपस्थित लोगों ने सबसे पहले विद्यालय की पूर्व शिक्षिका 78 वर्षीय श्रीमती प्रिस्का को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।  

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर स्टेफी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी पूर्ववर्ती छात्रों ने स्कूल को कुछ उपहार भेंट किये। इसके बाद सबों ने पूरे स्कूल का भ्रमण किया और पुरानी यादों को ताजा किया। सभी इतने दिनों के बाद मिलकर काफी उत्साहित थे। इस मिलन समारोह के कुछ छात्र कोलकाता, बेंगलुरु और दिल्ली से आये थे। 

दो घंटे साथ बिताने के बाद सभी मित्रो ने फिर से मिलने का वादा लेकर एक दूसरे से विदा लिया। अपनी बाल काल के दिनों की यादों को एक दूसरे से साझा करते हुए और आज की भाग दौड़ भरी जीवन को मिलान कर उन यादों में खो गये। 

आज के इस मिलन समारोह में डॉ प्रणव कुमार, विष्णु, जॉय सेनगुप्ता, देशराज मिश्रा, कंचन, लरिस और अनुपमा सहित अन्य पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,408