Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

अंतर्राष्ट्रीय इंग्लिश ओलंपियाड में एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अंतर्राष्ट्रीय इंग्लिश ओलंपियाड में एसआर डीएवी पुंदाग के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसओएफ अंतर्राष्ट्रीय इंग्लिश ओलंपियाड में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्रतिभागियों का प्रदर्शन शानदार रहा। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

उनमें से कक्षा पंचम की साक्षी कुमारी को, कक्षा षष्ठ की शानवी सारा, विशाल आदित्य लखियार, लावण्या गुप्ता को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, जबकि अदिति जैन को  डिस्टिंशन के साथ स्वर्ण पदक से नवाज़ा गया। कक्षा नवम की आर्या अंबास्टा तथा कक्षा दशम की दीपशिखा एवं आदित्य कुमार झा को भी स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

प्राचार्य एसके मिश्र ने सभी विजेताओं को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहना चाहिए। तभी उनका चहुमुखी विकास होगा तथा वे अपने लक्ष्य तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन