Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

मां सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने सीखी विज्ञान की बारीकियां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मां सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने सीखी विज्ञान की बारीकियां
विज्ञापन

मां सरस्वती विद्या मंदिर, गोविंद नगर सैनिक कॉलोनी में लगा साइंस एग्जीबिशन 

टीम एबीएन, गोविंद नगर। आज दिनांक 23 दिसम्बर 2023 को मां सरस्वती विद्या मंदिर गोविंद नगर में साइंस एग्जीबिशन लगाया गया और क्रिसमस गैदरिंग मनाया गया। 

मौके पर सभी स्कूल ने साइंस एग्जीबिशन में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी,वाटर साइकिल, सोलर सिस्टम, ह्यूमन हार्ट, ट्रैफिक लाइट मॉडल, जंक फूड, हेल्दी फूड, फ्रूट नेम फलावर नेम, पार्ट्स आफ कंप्यूटर, लेयर आफ सॉइल, वाटर प्रीफायर  मॉडल लगाया और बच्चों द्वारा उस संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गयी। 

कार्यक्रम की शुरुआत दुमरदग्गा पंचायत के पूर्व मुखिया जुगन मुंडा ने रिवन कटिंग कर किया गया। क्रिसमस गैदरिंग में बच्चों ने केक कटिंग किया। मौके पर स्कूल के निदेशक कुंदन कुमार ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम स्कूल में निरंतर किया जाता है और इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में मानसिक विकास हो पाता है। 

स्कूल के निर्देशक कुंदन कुमार, प्रिंसीपल प्रिया सिंह, मुख्य अतिथि जुगन मुंडा, शिक्षक नीलम कुंवर, पुनिता सिंह, दीपशिखा तिवारी, रमिया कच्छप, रूपम झा, वर्षा तिवारी, सोनी देवी, संजू कुशवाहा, साक्षी राय, अभिमन्यु, मुकेश, कान्ति देवी, रितेश तिवारी, राज बाबू, मिंटू, संतोष सिंह, अशोक ओहदार, बबलू तिवारी, अभिवावक, स्कूल के शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मां सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सैनिक कॉलोनी के निदेशक कुंदन कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,444