Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

दिल की धड़कन रुकना- भारत में एक बदलती प्रवृत्ति, क्या करें... पर हुआ आनलाइन वेबिनार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिल की धड़कन रुकना- भारत में एक बदलती प्रवृत्ति, क्या करें... पर हुआ आनलाइन वेबिनार
विज्ञापन
  • केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा लभार्थी कल्याण संघ भारत के पेंशनर्स ऐंड मेंबर्स और आर्किड चिकित्सा केंद्र रांची का संयुक्त वेबिनार संपन्न 
  • अतिथि वक्ता चिकित्सक डॉ अमित चतुर्वेदी एमबीबीएस, डीएनबी, डीएम सलाहकार इंटरवेंशनल हृदय रोग विशेषज्ञ 

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा लभार्थी कल्याण संघ भारत के कार्यरत और अवकाशप्राप्त सदस्यों से वेब समागमम में भाग लिया। सबको बताया गया कि  हृदय विफलता एक जीवन-घातक स्थिति है जो भारत में हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करती है। यह तब होता है जब हृदय शरीर में पर्याप्त रक्त और आक्सीजन पंप नहीं कर पाता है, जिसके परिणामस्वरूप सांस की तकलीफ, थकान और रोजमर्रा की गतिविधियों को करने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। 

हृदय विफलता के विकास के जोखिम को कम करने के तरीके को समझने से आपका जीवन बचाया जा सकता है। डाक्टर ने बताया कि हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में 20% वयस्कों को उच्च रक्तचाप है, 7% मोटापे से ग्रस्त हैं, और 11% को मधुमेह है, ये सभी हृदय विफलता के जोखिम को बढ़ाते हैं। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे, इंडिया 2017-2018 अध्ययन के अनुसार, 39% वयस्क सिगरेट पीते हैं या धुआं रहित तंबाकू उत्पादों का उपयोग करते हैं, जो हृदय रोग और दिल की विफलता का एक और प्रमुख योगदानकर्ता है। ये आंकड़े भारतीय नागरिकों के बीच हार्ट फेल्योर के बढ़ते जोखिम से जुड़ी स्थितियों की व्यापकता को दर्शाते हैं और जागरूकता बढ़ाने के महत्व को रेखांकित करते हैं। 

इस संभावित घातक स्थिति के बारे में और व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर रोकथाम के उपायों की आवश्यकता पर प्रकाश डाल गया। भारत में हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 10 साल में करीब सवा दो लाख भारतीयों की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है। आखिर क्यों? चिंताजनक बनता जा रहा है हार्ट अटैक और कैसे आपकी आदतें दिल को कमजोर बना रही है? इस आनलाइन वेबिनार समागम में भाग लेकर अनेकों दर्जनों केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य लाभुक सदस्य व पेन्शनर्स भागीदारियों ने लाभान्वित हुए। 

इसमें विश्वनाथ पांडे, अध्यक्ष, टी के दामोदरन महासचिव, डाक्टर दिलीप गांगुली, प्रमुख सार्वजनिक संपर्क इकाई और गणेश प्रसाद चौधरी कार्यपालक सदस्य केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य लाभार्थी पेंशनर्स एसोसिएशन रांची  के अतिरिक्त एस के ठाकुर, जय नारायण प्रसाद, सुरेश कुमार, चंद्रकांतजी, कुलदीप कुमार, महेश्वरी साहनी, मदनलालजी, विश्वनाथजी सहित कई अन्य सदस्यों ने भाग लिया और बहुतों ने हृदय रोग से संबंधित प्रश्नोत्तरी कर अपनी तकलीफ व उपचार का समाधान, सावधानी और उपाय की जानकारी भी ली। अंत में वरिष्ठतम सदस्य गणेश प्रसाद चौधरी को डाक्टरों ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उन्होंने बधाई संदेश देकर उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उक्त जानकारी गणेश प्रसाद चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,949