Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक का एक्सआईपीटी में शैक्षणिक दौरा

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा एशियन डेवलपमेंट बैंक का एक्सआईपीटी में शैक्षणिक दौरा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक एंड टेक्नोलॉजी (एक्सआईपीटी) बरगावां, नामकुम रांची, में एशियन डेवलपमेंट बैंक का उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (Department of Higher and Technical Education) एवं झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) (Jharkhand University of Technology) के सहयोग से एक शैक्षणिक दौरा गुरुवार को हुआ।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य झारखंड में तकनीकी संस्थान में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता का अध्ययन करना था। 

मौके पर प्रवीण कुमार मानिकपुरी, सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर, एशियन डेवलपमेंट बैंक ने विस्तारपूर्ण चर्चा की, जिसमें डॉ डी के सिंह, जेयूटी के कुलपति, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के सचिव डॉ स्नेह कुमार, विभाग के सहायक निदेशक एस आर अहमद, सहायक उपनिदेशक, विभा पाण्डेय एवं सुरेश तिवारी तथा एक्सआईपीटी के सहायक समन्यवक फा स्वर्ण तिग्गा, प्रभारी प्राचार्य राजकुमार एवं नोडल अधिकारी अवतार कृष्णा सम्मलित हुए।

मौके पर जेयूटीके कुलपति, डॉडीकेसिंह एक्सआईपीटी के आधारभूत संरचना एवं उपलब्ध संसाधनों को देख कर काफी प्रभावित हुए तथा संस्थान के समन्यवक डॉ प्रदीप केरकेट्टा एसजे को उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 24,140