Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 4 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 4 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन अप्रैल 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनटीए जेईई मेन अप्रैल के लिए आवेदन 25 मार्च से जेईई की वेबसाइट पर 4 अप्रैल से पहले रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। जेईई मेन अप्रैल सत्र में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी वे 4 अप्रैल से पूर्व रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा के पेपर -1 का आयोजन 27, 28, 29 और 30 अप्रैल 2021 को होगा। जेईई मेन मई 2021 सत्र के आवदेन प्रक्रिया की सूचना भी जल्द ही जेईई मेन की वेबसाइट पर प्रदर्शित होगी। इस बार जेईई मेन फरवरी सत्र से शुरू होकर कई सत्रों में आयोजित की जा रही है। जेईई मेन 2021 का अंतिम सत्र मई 2021 सत्र होगा। खास बात यह भी कि है इस परीक्षा भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए प्रयासों की कोई सीमा नहीं होगी। इन सत्रों में सबसे ज्याद स्कोर के हिसाब से उनकी रैंकिंग बनेगी।
विज्ञापन