Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआइटी लालपुर में लोगों ने जानी मशीन लर्निंग में मेडिकल इमेजिंग के तौर तरीकों की जटिलता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआइटी लालपुर में लोगों ने जानी मशीन लर्निंग में मेडिकल इमेजिंग के तौर तरीकों की जटिलता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मशीन लर्निंग आइसीएमआइए 23 विषय पर बीआइटी लालपुर सेंटर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में प्रथम सत्र में जाधवपुर विश्वविद्यालय के डॉ यमुना कांत सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मेडिकल इमेजिंग के तौर तरीकों की जटिलताओं में गहन अंतर्दृष्टि से अवगत कराया।

इसी सत्र में प्रोफेसर प्रदीप भट्टाचार्य ने मशीन लर्निंग और उसके लाभ पर प्रकाश डाला। डॉ अमृता प्रियम डॉ उमेश प्रसाद डॉ सोमित्रो चक्रवर्ती, डॉ प्रणव कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों को जानकारी दी। आज के अंतिम सत्र में गूगल से आये डॉ अत्रि डे ने संबोधित किया जो आनलाइन उपलब्ध रही।

दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन अपने संबोधन में डीन फेकल्टी अफेयर (डोफा) डॉ कुणाल मुखोपाध्याय ने इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए विभाग और कार्यक्रम के पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार के कार्यक्रम होंगे। 

मौके पर सुश्री अदिति सहाय, श्रेयसी करण, साई अदिति, आलोकित टोप्पो, इशिका सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने सम्मानित किया। 

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस इंटेलिजेंस विथ एप्पलीकेशन (आइसीएमआइए) 23के इस कार्यक्रम को सफलता पर संस्थान के निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने सभी को बधाई देते हुए बताया कि प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस प्रकार के आयोजन की बहुत जरूरत है। 

मौके पर संयोजक डॉ पार्थ सारथी विष्णु ने सभी वक्ताओं और विशेष रूप से कुलपति महोदय का आभार प्रकट किया। आज के इस कार्यक्रम में डॉ संजय कुमार, सिद्धि कांत मिश्रा, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, बासुदेव सिंह, डॉ ममता पांडे, डॉ अमृता सरकार, डॉ स्वाति मिंज, डॉ शिवा, सुबोजित पाल, अजय कुमार, शुभाशीष रॉय, डॉ अपर्णा शुक्ला, डॉ महुवा डॉ सिबा मित्रा, डर तन्मय कुमार बनर्जी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,971