Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

झारखंड : जल्द निकलेंगी 50 हजार नयी नौकरियां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : जल्द निकलेंगी 50 हजार नयी नौकरियां
विज्ञापन

खरसावां में सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला-खरसावां में 236 करोड़ की 90 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं, 80 करोड़ की 142 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही राज्य सरकार 50 हजार नई नियुक्तियां निकालेगी। सीएम ने बुधवार (छह दिसंबर) को 1.23 लाख से अधिक लाभुकों के बीच 244 करोड़ रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया। 

विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड में शासन करने वाली पूर्ववर्ती सरकारों ने यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया। पूर्व की सरकारों ने झारखंड को बीमारू राज्य बना दिया था। हम मिलकर झारखंड को पिछड़े राज्य से अग्रणी राज्य की श्रेणी पर ले जाने का काम करेंगे।

हमारी सरकार ने राज्य के विकास को लेकर गाढ़ी लकीर खींची है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के चंद घंटों के बाद से ही विपक्ष इसे गिराने का षडयंत्र रच रही है। पूरे राज्य का विकास हो रहा है, परंतु विपक्ष को विकास दिखाई नहीं दे रहा है।

सरायकेला-खरसावां के नीमडीह, ईचागढ़ पंचायत में आयोजित शिविर में आये लाभुकों से ऑनलाइन संवाद भी किया। खरसावां के गोंदपुर मैदान में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के हर कोने में सरकार पहुंचेगी।

अबुआ आवास सबका आवास बनेगा। रोटी, कपड़ा और मकान सभी की जरूरत है। सीएम ने कहा कि 15 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण कराया जायेगा और वनोपज के लिए भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,006