टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची द्वारा आयोजित क्लस्टर स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता आज राजधानी रांची के मोरहाबादी बिरसा स्टेडियम मैदान में शुरू हो हुई। डीएवी जोन बी के एआरओ सह डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्राचार्य एम के सिन्हा ने एथलीट इस प्रतियोगिता की विधिवत शुरूआत की घोषणा की।
मौके पर डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य एसके सिन्हा, डीएवी हेहल के प्राचार्य एस के मिश्रा, डीएवी बारियातू के प्राचार्य वी के पांडेय, सिमडेगा के प्राचार्य एस के शर्मा तथा डीएवी आनंद स्वामी की प्राचार्या रौशी वाधवानी मौजूद थे। आज संपन्न हुई कुछ प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे :
800 दौड़ बालिका (अंडर 14)
- रूपम उरांव डीएवी गुमला-प्रथम
- काजल कुमारी डीएवी सिमडेगा -द्वितीय
- रितु कुमारी डीएवी हेहल -तृतीय
800 मीटर दौड़ बालक (अंडर 14)
- हर्षदीप डीएवी आनंद स्वामी -प्रथम
- सूर्य प्रताप सिंह डीएवी कपिलदेव -द्वितीय
- सचिन उरांव डीएवी टीसीआई- तृतीय
800 मीटर दौड़ बालक (अंडर 17)
- आयुष राज डीएवी गुमला प्रथम
- सिद्धार्थ डीएवी हेहल द्वितीय
- नीलेश मोहित कुमार डीएवी लोहरदगा तृतीय
800 मीटर दौड़ बालिका, अंडर 17
- कीर्ति डीएवी गढ़वा प्रथम
- मानसी उरांव देवी हेहल द्वितीय
- खुशी कुमारी डीएवी लोहरदगा तृतीय
800 मीटर बालिका अंडर 19
- सुप्रिया डीएवी गुमला प्रथम
- नैंसी डीएवी वी लोहरदगा द्वितीय
- प्रज्ञा सिंह डीएवी हेहल तृतीय
800 मीटर बालक अंडर 19
- सुमित होरो डीएवी खूंटी प्रथम
- पवन कुमार गुमला द्वितीय
- कार्तिक राज डीएवी गढ़वा तृतीय
उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।