टीम एबीएन, रांची। भारत विकास परिषद के दक्षिण झारखंड प्रांत का प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता- 2023 का आयोजन मनन विद्या मनराखन महतो स्कूल, रांची में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीआईटी मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) संदीप सिंह सोलंकी जी ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को भारत के संस्कृति, इतिहास, भूगोल, विज्ञान एवं आध्यात्मिक के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहिए।
प्रांतीय अध्यक्षन जीएन सिंह ने प्रतियोगिता में आए सभी अतिथियों का परिचय करवाया तथा सभी का स्वागत किया। परिषद के पलक अधिकारी जीपी सिंह ने भारत विकास परिषद के कार्यों पर प्रकाश डाला एवं लोगों से आवाहन किया कि मिल जुल कर परिषद को और आगे बढ़ाना है।
इस प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रांत के 9 शाखों से कुल 17 टीम ने भाग लिया। जिसमें वरीय वर्ग से 9 टीम एवं कनीय वर्ग से 8 टीम थे। वरीय वर्ग में प्रथम पुरस्कार वाईबीएन स्कूल धुर्वा, द्वितीय पुरस्कार राजकीय कृत+2 उच्च विद्यालय लेस्लीगंज, मेदिनीनगर एवं तृतीय पुरस्कार डीएवी स्कूल, गुमला के छात्रों ने प्राप्त किया। जबकि कनीय वर्ग में भी प्रथम पुरस्कार वाईबीएन स्कूल धुर्वा, द्वितीय पुरस्कार ब्रिज फोर्ड स्कूल तुपुदाना एवं तृतीय पुरस्कार डीएवी स्कूल, गुमला के छात्रों ने प्राप्त किया।
विजेता टीम को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट मेडल एवं बुक देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रांतीय महासचिव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।