Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

सीयूजे : शोध विशेषज्ञों ने दी रिसर्च की जानकारी

सीयूजे : शोध विशेषज्ञों ने दी रिसर्च की जानकारी
विज्ञापन
  • सीयूजे में शोध कार्यशाला, शोध विशेषज्ञों ने शोधार्थियों को रिसर्च को लेकर दी जानकारी

टीम एबीएन, रांची। सीयूजे के वाणिज्य एवं वित्तीय अध्ययन विभाग में आयोजित शोध कार्यशाला में प्रो श्रद्धा शिवानी (बीआईटी मेसरा), डॉ मनीष (एनआईटी, जमशेदपुर), डॉ भाटिया (सीयू जे) का व्याख्यान हुआ। 

झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आइसीएसएसआर, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित 10 दिवसीय शोध कार्यशाला के चौथे दिन (1 दिसंबर 2023) को तीन सेशन में अलग-अलग संस्थानों से आये हुए शोध विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। पहले सेशन में प्रो श्रद्धा शिवानी ( बीआईटी मेसरा ) ने शोध विषय का चयन और अनुसंधान प्रस्ताव पर चर्चा किया। अगले सेशन में डॉ भाटिया ने प्रतिदर्श तकनीक पर चर्चा की।

दिन के तीसरे सेशन में डॉ मनीष (एनआईटी, जमशेदपुर) ने देश के विभिन्न संस्थानों से आये हुए शोधार्थियों को शोध में नैतिकता पर चर्चा की. बौद्धिक नक़ल की पहचान परीक्षण सॉफ्टवेयर पर कैसे की जाती है उसका प्रशिक्षिण दिया। शिक्षक और शोध विद्यार्थियों की पीएचडी शोध के लिए यह काफी लाभदायक हुआ। 

इस कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे- आइआइटी, एनआइटी, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के 35 शोधार्थी भाग ले रहे हैं। शोध विशेषज्ञों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ बटेश्वर सिंह और शोध कार्यशाला निदेशक डॉ केबी सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ प्रणय, डॉ अजय, डॉ शशि सिंह, प्रो विमल किशोर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,630