Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

जैक बोर्ड : 6 फरवरी से होगी 10वीं की परीक्षा

जैक बोर्ड : 6 फरवरी से होगी 10वीं की परीक्षा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड अकादमिक परिषद (जेएसी) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2024 जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.jac.jharhand.gov.in पर जाकर परीक्षा की डेटशीट देख सकते हैं।

Jharkhand Board Exam परीक्षा विवरण

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से जारी आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, जेएसी झारखंड बोर्ड परीक्षा 2024 06 फरवरी, 2024 से 26 फरवरी, 2024 तक आयोजित की जायेगी। 

कक्षा 10वीं की परीक्षा 06 फरवरी को आईआईटी और अन्य व्यावसायिक विषयों के साथ शुरू होगी, उसके बाद अगले दिन वाणिज्य और गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। कक्षा 10वीं की झारखंड बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी, 2024 को अंग्रेजी के पेपर के साथ समाप्त होगी।

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 06 फरवरी को व्यावसायिक विषय के पेपर के साथ शुरू होंगी और 26 फरवरी, 2024 को राजनीति विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा तिथि पत्र पीडीएफ के रूप में जारी किये गये हैं।

झारखंड बोर्ड परीक्षा 2023 में कक्षा 10वीं की परीक्षा में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.38 था। कुल 427,294 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए, जिनमें से 407559 ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,721