Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज में प्रतिभागियों ने दिखाया अपनी कला का जौहर

मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज में प्रतिभागियों ने दिखाया अपनी कला का जौहर
विज्ञापन

मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का पहला दिन

टीम एबीएन, रांची। मेटास एड्वेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड रांची में दो दिवसीय खेलकूद वार्षिक प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सी मुर्मू ने किया। 

मौके पर प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीतने और हारने से ज्यादा महत्वपूर्ण है प्रतियोगी बनकर प्रतियोगिता में भाग लेना और खेल भावना के साथ सभी प्रतियोगियों का सम्मान करते हुए प्रतियोगिता की गरिमा को बनाये रखना है। 

वहीं ए सुनील कुमार वाइस प्रेसिडेंट फॉर एकेडमिक अफेयर्स ने सभी प्रतियोगियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलकूद के माध्यम से प्रतियोगी को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का मौका मिलता है। इसलिए सभी को इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। 

आज के कार्यक्रम के दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसके नतीजे इस प्रकार हैं : 

  1. हंड्रेड मीटर बॉयज- प्रथम स्थान शुभंकर सोरेन, द्वितीय स्थान बिराज सुरीन एवं तृतीय स्थान प्रत्युष प्रेमका सुरीन 
  2. हंड्रेड मीटर गर्ल्स- प्रथम स्थान ओलिम हेमराम, द्वितीय स्थान अलीशा टोप्पो एवं तृतीय स्थान रोशनी बिहान 
  3. टू हंड्रेड मीटर बॉयज- प्रथम स्थान शुभंकर सोरेन, द्वितीय स्थान मनीष खलखो एवं तृतीय स्थान प्रत्युष सुरीन 
  4. टू हंड्रेड मीटर गर्ल्स- प्रथम स्थान अलीशा टोप्पो, द्वितीय स्थान रोशनी बिहान एवं तृतीय स्थान ओलिम हेमरोम 
  5. स्किपिंग रेस गर्ल्स- प्रथम स्थान ओलिम हेमरोम, द्वितीय स्थान अनुप्रिया केरकेट्टा एवं तृतीय स्थान संजना मंडल 
  6. वाकिंग रेस बॉयज- प्रथम स्थान धान थापा, द्वितीय स्थान प्रेम मरान एवं तृतीय स्थान मेनन सुरीन 
  7. वाकिंग रेस गर्ल्स- प्रथम स्थान अनुराधा कच्छप, द्वितीय स्थान ओलिम हेमरोम एवं तृतीय स्थान मारियाना बोदरा 
  8. मार्बल एंड स्पून गर्ल्स- प्रथम स्थान मदीहा फातमी, द्वितीय स्थान सानिया परवीन एवं तृतीय स्थान रूथ मणि किस्पोट्टा 
  9. शॉट पुट बॉयज- प्रथम स्थान उदय कुमार देशमुख, द्वितीय स्थान प्रत्युष प्रेमका सुरीन एवं तृतीय स्थान प्रेम मरांडी 
  10. नीडल एंड थ्रेड गर्ल्स- प्रथम स्थान सानिया परवीन और आस्था कुमारी, द्वितीय स्थान फिओना बखला अर्नुटन एक्का  एवं तृतीय स्थान अनीशा मुर्मू और कनकलता तिग्गा 
  11. सैक रेस बॉयज- प्रथम स्थान धान थापा,द्वितीय स्थान सुभांकर सोरेन एवम तृतीय स्थान बिराज सुरीन 
  12. सैक रेस गर्ल्स- प्रथम स्थान रूथमणि किस्पोट्टा, द्वितीय स्थान मारियाना बोदरा एवं तृतीय स्थान रोशनी उरांव
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,754