Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीआईटी लालपुर के वॉलीबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बनी टीम लूजर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीआईटी लालपुर के वॉलीबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बनी टीम लूजर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला में टीम लूजर ने टीम हेपन्स को बहुत ही संघर्ष के बाद हराते हुए फाइनल जीत लिया। 

विजेता टीम के दीपक जेना ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उसके इस बेहतरीन खेल के लिए मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। आज के फाइनल मुकाबले में उपविजेता टीम के कप्तान निखिल आनंद भवेश आदित्य  गोविंद ने बेहतरीन प्रदर्शन से मैच को बहुत ही रोमांचक बना दिया। 

आज की इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए संस्थान की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि आने वाले दिनों में खेल के अलावे अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जो छात्रों के कौशल को राज्य और देश के पटल पर लाने में सहायक बनेगा। पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल सहायक कुल सचिव सिद्धि कांत मिश्रा, खेल प्रभारी डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने भी प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक खेल को खेलने पर बधाई देते हुए भविष्य में होने वाले प्रतियोगिता के बारे में बताया। 

आज के इस आयोजन में शामिल डॉ संजय कुमार, डॉ अरुण कुमार सिंह, सोनी कुमारी, शांतनु कुमार, अजय कुमार, बिनोद कुमार, डॉ प्रशांत, अनामिका कुमारी, मनोज कुमार, शांतनु कुमार, डॉ जलेश्वर भगत, निखिल आनंद, सुश्री अपूर्वा झा, आस्था मिश्रा शामिल थी। टग आफ वॉर के विजेताओं को भी प्रशस्ति पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,834