टीम एबीएन, रांची। हुटुप इरबा स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट आॅफ टीचर्स एजुकेशन में दिनांक 8-11-2023 को दिवाली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता तथा दीप (दीया) मेकिंग प्रतियोगिता की गयी। महाविद्यालय के कुल 15 टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
सबके रंगोली और दीया को देखकर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रबंधक और सभी शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों के आकलन के पश्चात ग्रुप एक -आश्रण ग्रुप फर्स्ट प्राइज, ग्रुप ग्यारह -सतरंग ग्रुप सेकंड प्राइज तथा ग्रुप पंद्रह -रंगीन ग्रुप को थर्ड प्राइज मिला।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार राय ने छात्रों को दिवाली, छठ महापर्व आदि की बधाई दी। साथ ही महाविद्यालय प्रबंधक डॉ आनंद ने अच्छे से दिवाली मनाने का आग्रह किया।
कॉलेज के परफॉर्मिंग आर्ट्स के टीचर अशोक गोप और विजुअल आर्ट्स की टीचर ममता कुमारी के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके लिए शाश्वत परिवार सभी प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं शुभाशीष दिया। इस प्रोग्राम में सेशन 2023-25 सत्र के बच्चे शामिल हुए।