टीम एबीएन, रांची। आज से चार दिवसीय बीआईटी लालपुर खेल महोत्सव का शुभारंभ सेंटर की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने फीता काटकर किया। आज से दो दिन बालक और बालिकाओं के बीच टग ऑफ वार (रस्साकस्सी) महामुकाबला की शुरुआत हुई।
आज के मुकाबले में टग टैक्टिकन्स, यूरेका, रोप वारियर्स, टग स्टार ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अंतिम चार में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
आज के इस मुकाबले में खेल प्रभारी डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ अमृता प्रियम, डॉ संजय कुमार, डॉ आसुतोष मिश्रा डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, जलेश्वर भगत, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
यह आयोजन स्पोर्ट्स क्लब बी आई टी लालपुर के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष निखिल आनंद, अपूर्वा झा दीपक जेना, अदिति सहाय, तुषार कुमार आदित्य कुमार, सुमित सिन्हा, हृतिका, आस्था मिश्रा की टीम इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।