टीम एबीएन, रांची। हुटुप इरबा स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन के छात्रों ने सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के प्रांगण में तीन दिवसीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम 1.11.23 से 3.11.23 चलाया गया।
जिसमें शाश्वत इंस्टिट्यूट के 2023-25 के बच्चों ने पॉट पेंटिंग और ग्रुप डांस में भाग लिया। पॉट पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके लिए बच्चों को सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के द्वारा ट्रॉफी और सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में दीपयंति सरकार और कहकशां परवीन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। कॉलेज के परफॉर्मिंग आर्ट्स के टीचर अशोक गोप और विजुअल आर्ट्स की टीचर ममता कुमारी के सहयोग के द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके लिए शाश्वत परिवार दोनों प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं शुभाशीष देता है।