Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे में शामिल हुए राज्य के 3.22 लाख बच्चे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे में शामिल हुए राज्य के 3.22 लाख बच्चे
विज्ञापन
  • स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे आज, राज्य के 3.22 लाख बच्चे होंगे शामिल

टीम एबीएन, रांची। राज्य के स्कूली बच्चों की शैक्षणिक स्तर की जांच के लिए शनिवार को राज्य भर में स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे कराया जा रहा है। 

यह सर्वे देश भर में एनसीइआरटी की देखरेख में हो रहा है। सर्वे के लिए स्कूलों का चयन भी एनसीइआरटी के द्वारा किया गया है। सर्वे में राज्य के 10,763 स्कूलों के 3.22 लाख बच्चे शामिल होंगे।

सर्वे में कक्षा तीन, छह व नौवीं के बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर जेसीइआरटी के उप निदेशक महीप कुमार सिंह ने राज्य के सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की। उन्होंने परीक्षा की तैयारी की जानकारी ली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 65,934