टीम एबीएन, रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने 1 नवंबर से शुरू होने वाले सांस्कृतिक उत्सव, सतर्क महोत्सव का आयोजन किया, जहां एनएसएस सदस्यों ने बीआईटी, लालपुर का प्रतिनिधित्व किया।
हमारे छात्रों ने गीत प्रदर्शन, स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली आदि जैसे कई प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम आयोजित किये गये एनएसएस के समन्वयकों ने दरभंगा हाउस में इन कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी हुई।
जरूरतमंदों की मदद के लिए पुराने कपड़े भी दान किये गये। यह आयोजन 3 दिनों तक चलेगा। एनएसएस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव और डॉ संदीप नाथ शाहदेव एनएसएस के सदस्यों के साथ बीआइटी लालपूर का नेतृत्व किया।
आयोजन को सफल बनाने में एनएसएस सदस्य, निकिता, आयुषी व्यास, आदित्य, आस्था, आयुषी दीक्षित, सिमरन, अनीश, सुप्रित, सुशांत और कई अन्य लोगों ने कड़ी मेहनत की।