एबीएन कैरियर डेस्क। मैट्रिक परीक्षा-2025 के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन व वर्ष 2024 की नौवीं बोर्ड का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 28 अक्तूबर तक जमा लिया जायेगा।
विलंब शुल्क के साथ एक से 10 नवंबर तक आवेदन जमा होगा। जिला जिला शिक्षा पदाधिकारी बिना विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन को 31 अक्तूबर तक व विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन को 14 नवंबर तक अग्रसारित कर सकेंगे।
आवेदन जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in/jac/ के माध्यम से जमा लिया जा रहा है।