- पलामू के 5 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे सीएम, 30 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला
टीम एबीएन, पलामू/ रांची। वाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर आने वाला है। अगले 15 दिनों में पांच हजार युवाओं को नौकरी मिलने वाली है। इन सभी को सीएम हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देने वाले हैं।
पलामू गढ़वा और लातेहार के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने पहल करते हुए उन्हें नौकरी देने की योजना तैयार की है। यह नौकरी सरकारी और निजी क्षेत्र के कंपनियों में दिया जाना है। राज्य सरकार के श्रम नियोजन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
युवाओं को रोजगार देने के लिए कई मल्टीनेशनल कंपनियों से संपर्क किया गया है। आगामी 30 अक्टूबर को पलामू में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाग लेंगे।
30 अक्टूबर को रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है, जिसमें पलामू, गढ़वा और लातेहार के 5 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा। इसके लिए श्रम नियोजन विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।