Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

बीएड में नामांकन के लिए अंतिम काउंसेलिंग आज से

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बीएड में नामांकन के लिए अंतिम काउंसेलिंग आज से
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राज्य के 133 कॉलेजों में बीएड (सत्र 2023-2025) में नामांकन के लिए चतुर्थ (अंतिम) ऑनलाइन काउंसेलिंग पांच अक्तूबर से शुरू की जायेगी। पांच अक्तूबर को सीट मेट्रिक्स जारी किया जायेगा। इस संबंध में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से सूचना जारी की गयी है। 

छह अक्तूबर से अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस देना शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर है। 13 अक्तूबर को औपबंधिक सीट आवंटन पत्र निर्गत किया जायेगा। 14 से 20 अक्तूबर तक डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद नामांकन लिया जायेगा।

नर्सिंग संस्थानों में नामांकन को लेकर द्वितीय राउंड की काउंसेलिंग प्रक्रिया आज से

राज्य के नर्सिंग संस्थानों में नामांकन को लेकर द्वितीय राउंड की ऑनलाइन काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। नर्सिंग प्रवेश परीक्षा व बीएससी नर्सिंग प्रवेश (बेसिक/पोस्ट बेसिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के परीक्षाफल के आधार पर काउंसेलिंग का आयोजन किया जा रहा है। 

इस संबंध में झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आवश्यक सूचना जारी की गयी है। पांच अक्तूबर को सीट मेट्रिक्स जारी किया जायेगा। अभ्यर्थियों द्वारा छह अक्तूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व च्वाइस देना शुरू होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नाै अक्तूबर निर्धारित है। 

11 अक्तूबर को औपबंधिक सीट आवंटन पत्र निर्गत किया जायेगा। 12 से लेकर 17 अक्तूबर तक अनुशंसित अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन व संबंधित नर्सिंग संस्थान में नामांकन लिया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,370