Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
करियर

कोडरमा : मेरिडियन अकादमी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : मेरिडियन अकादमी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। मेरिडियन विद्यालय के परिसर में विद्यालय के निदेशक डॉ श्रीनिवास शर्मा एवं प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडे ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी। 

मौके पर निदेशक ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी युग पुरुष थे। वे भारत को आजादी दिलाने में हमेशा अपने जीवन को उत्सर्ग कर दिये। वे सत्य अहिंसा और न्याय के पुजारी थे। कृतज्ञ राष्ट्र आज उन्हें 154वीं जयंती पर स्मरणांजलि दे रहा है। 

प्राचार्य अभिषेक कुमार पांडे ने कहा कि यह वही दिन है जिस दिन महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री दो शिखर महापुरुष का इस धरती पर अवतरण हुआ था। दोनों महापुरुषों ने एक ने अमन के लिए तथा दूसरे नए जय जवान जय किसान का नारा देकर देश के दिग दिगंत अपने देश का परचम फहराया था।

 महात्मा गांधी ने  देश  को आजादी दिलायी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सन 1965 के भारत पाकिस्तान की लड़ाई में पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिये आज हम दोनों शख्सियतों को कोटि-कोटि नमन करते हैं। 

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक मनीष कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मंटू लाल शर्मा ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,295