टीम एबीएन, रांची। हुटुप स्थित शाश्वत इंस्टिट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन में दिनांक 29-9-2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना ने जागरूकता अभियान चलाया। सबसे पहले स्वयंसेवकों ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रुक्का गांव के मंदिर परिसर की सफाई की तथा रुक्का स्थित सरकारी मध्य विद्यालय में नुक्कड़ नाटक प्लास्टिक दानव का मंचन किया।
जिससे वहां के छात्रों, अध्यापकों और गांव वालों ने प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान को समझा और अंतत: जागरूकता रैली के माध्यम से पूरे गांव में स्वयंसेवकों के द्वारा बनाये गये पोस्टर और बैनर के माध्यम से जागरूकता फैलायी।