Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
करियर

होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

जानें कौन अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग

टीम एबीएन, बोकारो। जिले में आज से होमगार्ड जवानों की बहाली प्रक्रिया शुरू की गयी है। बोकारो के सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में जारीडीह प्रखंड के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गयी है। सभी प्रखंड के प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किया गया है। 

होमगार्ड की बहाली में बोकारो जिले में मैराथन दौड़ में इस्तेमाल किये जाने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हो तो उसे पकड़ा जा सके। आज ये सबकुछ डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी प्रियदर्शी आलोक की निगरानी में किया जा रहा है।

महिला-पुरुष प्रतिभागी ले रहे हैं भाग

निगरानी के लिए चास एसडीएम दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार को नियुक्त किया गया है। इस बहाली प्रक्रिया में महिला पुरुष प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। बहाली में सभी प्रकार की परीक्षाओं से होकर अभ्यर्थियों को गुजरना पड़ रहा है। पूरे स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरा और वीडियोग्राफी करायी जा रही है।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का किया जा रहा इस्तेमाल

दौड़ में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को चिप लगा हुआ नंबर अलॉट किया जा रहा है, जो दौड़ के दौरान चार जगह से सेंसर से होकर गुजरते हैं और उनकी टाइमिंग पूरी तरह से रिकार्ड किया जा रहा है। 

बहाली को लेकर डीसी और एसपी ने कहा कि इस बहाली में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और पूरी सावधानी से और पूरे निष्पक्ष रूप से युवाओं की नियुक्ति होमगार्ड में किया जा सके।

विज्ञापन